फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: युवा संसद के माध्यम से लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
उधमपुर। डिग्री कालेज में युवा संसद कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र एवं कालेज प्रशासन।
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया। इसमें कॉलेज उधमपुर ने उधमपुर, रामबन, रियासी, कठुआ और किश्तवाड़ सहित पांच जिलों के लिए नोडल संस्थान के रूप में काम किया। युवाओं को उनकी लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की मेजबानी डॉ. जसमीत कौर ने की। प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार वर्मा ने निर्णायक सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर ने कार्यक्रम की स्क्रीनिंग प्रक्रिया और नियमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा जिला स्तर के लिए 310 प्रतिभागियों में से 150 प्रतिभागियों का चयन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, पांच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी को एक राष्ट्र, एक चुनाव - विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करना विषय पर बोलने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया। सत्र की कार्यवाही डॉ. अंजू रानी, प्रो. संजीत सिंह और प्रो. राजेश सिंह मन्हास ने संचालित की।
समापन समारोह की मेजबानी प्रो. अनोक्षा शर्मा ने की। इसमें विजेताओं और निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय युवा संसद में उधमपुर नोडल जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए निर्णायक मंडल के पैनल द्वारा कुल 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिला स्तरीय युवा संसद के शीर्ष दस विजेताओं में बलजीत सिंह, प्रिंका देवी, नेहा चिब, प्रणवी अबरोल, मोहित शर्मा, विशाल रौधन, शवि शर्मा, अमित कटोच, विशाल गुप्ता और एकजोत सोढी शामिल थे।
विज्ञापन

निर्णायकों में सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त अंगराज सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. बीबी आनंद, प्रो. रणजीत सिंह जम्वाल, जिला युवा अधिकारी, एनवाईकेएस कुशल गुप्ता और डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें