उधमपुर। पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ पकड़ा गया युवक।
उधमपुर। पुलिस ने एक युवक को 2.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में नियमित वाहन गश्त ड्यूटी के दौरान आरोपी को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उससे 2.64 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान मोहित शर्मा निवासी टिकरी उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद