फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग क्लब पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

Sun, 07 Feb 2016 01:19 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी चौथे अमित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हुए मैच में यंग क्लब ने भवानी क्रिकेट क्लब कटड़ा को हराकर के र्क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


भवानी क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा के 20, अबी के 14, ऋषि के 13 की मदद से मात्र 100 रन बनाए। 

यंग क्लब की तरफ से गिरीश व विनोद ने 3-3 और अमित ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग क्लब ने 16 आवेर में ही मुकाबला जीत लिया।

जिसमें नितिन ने 31, सर्वजीत ने 24 रन बनाए। भवानी के गेंदबाज सोनू ने 3 विकेट लिए। यंग क्लब के नितिन को 31 रन बनाने के साथ ही एक विकेट प्राप्त करने के लिए मुख्य अतिथि साहिल शर्मा ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर भाजपा के नेता शील मगोत्रा, बंटी शर्मा, आयोजन सचिव राजेश केसर, सुरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें