फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में उत्साह और व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाया योग दिवस

विज्ञापन
रामबन में 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाया गया
विज्ञापन
रामबन। जिला प्रशासन ने डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान की अगुआई में जिले भर में उत्साह और व्यापक जन भागीदारी के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दिन को स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के उत्सव के रूप में मनाया गया जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रामबन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीआईजी डीकेआर रेंज श्रीधर पाटिल, एसएसपी कुलबीर सिंह, एडीसी वरुणजीत सिंह चाढ़क, एसीआर शौकत हयात मट्टू, वरिष्ठ अधिकारी, नागरिक समाज के सदस्य युवा और अन्य प्रमुख नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिला स्तरीय समारोह जिला प्रशासनिक परिसर मैत्रा रामबन में आयोजित किया गया और इसका आयोजन जिला प्रशासन द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से किया गया जिसमें 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
रामबन जिला के अंतर्गत आने वाले गूल, बनिहाल, रामसू, उखढा़ल, पोगल-परिस्तान, बटोत, राजगढ़ और अन्य क्षेत्रों में उप-मंडल और तहसील स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। एसडीएम बनिहाल मोहम्मद नसीब, एसडीएम गूल इम्तियाज अहमद, तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने स्थानों पर बड़े उत्साह के साथ योग सत्रों का सक्रिय रूप से नेतृत्व किया और भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें