उधमपुर में महात्मा रसीला राम आश्रम में शिविर के दौरान आचार्य का आशीर्वाद लेते श्रद्धालु।
उधमपुर। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर बाल नगर स्थित महात्मा रसीला राम आश्रम में रविवार को योग साधना शिविर प्रारंभ हुआ। यह शिविर 20 अप्रैल तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। उसके उपरांत ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राकेश जैन की ओर से प्रवचन किए गए। इस अवसर पर आश्रम संरक्षिका सत्यप्रिया, संस्कृति के विद्वान एवं कवि डाॅ.नरेश, गुरूकुल प्रधानाचार्य डाॅ. प्रतिभा पुरन्धि, महात्मा ओमलीन, योगाचार्य, पठानकोट, जम्मू, रियासी, आदि क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि, सभा के प्रधान के अलावा उधमपुर से आचार्य यादवेन्द्र शर्मा, डाॅ. अजय गुप्ता, एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। संवाद