उधमपुर में देविका तट पर स्थित नृसिंह मंदिर में त्रिजटा का पूजन करती महिलाएं
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविका नदी के तट पर स्थित नृसिंह मंदिर में त्रिजटा पूजन का आयोजन किया गया। इसमें शहर की महिलाओं ने पूजन कर आज के दिन का महत्व बताया। सुबह मंदिर में महिलाएं पहुंचीं और पूजन किया। उसके बाद भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। महिलाओं ने बताया कि आज के दिन त्रिजटा का पूजन करने से घर में सुख समृद्धि आती है। अपहरण के बाद रावण ने माता सीता को लंका में पीपल के पेड़ के नीचे रखा था। माता की सेवा का काम त्रिजटा को सौंपा गया था। त्रिजटा ने तन, मन से माता की सेवा की। तब माता सीता ने उसको आशीर्वाद दिया था कि कार्तिक के महीने में महिलाएं तेरी पूजा करेंगी। आज के दिन मंदिर में मूली, गन्ना, आंवला और अखरोट चढ़ाया जाता है। और, इनका प्रसाद के रूप में सेवन किया जाता है। संवाद