संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) उधमपुर में शुक्रवार को व्यास पूजा महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
आयोजकों ने जानकारी दी कि इस्कॉन में एक मई से व्यास पूजा महोत्सव शुरू किया गया है। इसके तहत 7 मई तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 8 मई को मोहिनी एकादशी पर कीर्तन मेला और शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 9 मई को एचएन नवा योगेंद्र स्वामी महाराज के प्रवचन होंगे और दोपहर 12 से 2 बजे तक भंडारा किया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में शामिल हो कर इसका लाभ उठाएं।