फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में मनाया गया विश्व जल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सोमवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के संबोधन के भी सुना है। डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्मेलन हॉल में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री का प्रसारण देखा गया है। साथ ही पानी की कीमत विषय पर आधारित कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल के संरक्षण और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। वहीं, बारिश के पानी के संचयन पर भी जोर दिया गया। डीसी ने पीआरआई सदस्यों को पानी के संरक्षण, संचयन और प्रबंधन के महत्व के बारे में जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर, उपाध्यक्ष साइमा परवीन लोन, बीडीसी अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें