रामनगर। आत्मनिर्भर भारत के तहत मशरूम की खेती किसानों की आय को दोगुना करने को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आत्मनिर्भर भारत समिति और एनएसएस इकाई किया। इसका आयोजन देश के युवाओं को शामिल करने के लिए किया गया था। पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्र थापलाल का दौरा किया गया, जिसमें अधिकारी प्रो. ऋतिका महाजन, प्रो. मुश्ताक अहमद और दीक्षा शर्मा ने महिलाओं को मशरूम की खेती की विधि के बारे में जानकारी दी। दूसरे दिन कॉलेज में व्याख्यान आयोजित हुआ, जिसमें मशरूम विकास सहायक सुनील गुप्ता और राकेश पादा ने संसाधन व्यक्ति के रूप में कार्य किया। संवाद