फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मजदूरों की समस्याएं हल नहीं होने पर रियासी में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय में ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस ट्रेड यूनियन के बैनर तले सोमवार को प्रदर्शन किया गया। मुंशी राम सलालिया की अध्यक्षता में मजदूर एकत्रित हुए। रोष जताते उन्होंने कहा कि असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के कार्यालय में काम नहीं हो रहे हैं। कई महीनों से फाइलें अटकी हैं। लेबर कार्ड नहीं बनने से स्कीमों का लाभ उठाने से वंचित हैं।
विज्ञापन

मजदूरों ने गुस्से को अनोखे तरीके से जाहिर करते हुए लेबर कमिश्नर जिंदाबाद के नारे लगाए ताकि लोगों के काम जल्द हो सके। मुंशी राम ने बताया कि जिन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है उन्हें ऑफिस बुलाया जाता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र माहौर के अलावा पौनी तहसील के दूरदराज के कई गांवों के लोगों के लिए शाम को घर जाना आसान नहीं होता है। अगर जल्द काम नहीं हुए तो सड़क पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें