सीआरपीएफ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। संवाद
- फोटो : katra
कटड़ा। सीआरपीएफ जम्मू बन तलाब में महिला दिवस के अवसर पर अधिकारियों और जवानों के परिवारों को सम्मानित किया गया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मानवाधिकार आयोग की यूटी अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट नीता वर्मा थीं। कार्यक्रम के अंत में सीआरपीएफ ने एडवोकेट नीता वर्मा को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद