संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के बाड़ी इलाके में 18 वर्षीय युवती भेड़-बकरियां चराते समय पहाड़ से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान कैलाशो देवी पुत्री ज्ञानचंद निवासी वार्ड नंबर पांच, रामनगर के रूप में हुई है ।
मृतका के परिजन ने बताया कि युवती रविवार को घर से भेड़-बकरियां चराने के लिए निकली थी लेकिन शाम के समय वापस नहीं आई। उसे हर जगह ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार देर रात 12 बजे युवती का शव पहाड़ से नीचे नाले में मिला। परिजन ने घटना की जानकारी रामनगर पुलिस को दी। सोमवार सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामनगर उपजिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।