फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर व पक्की सड़कों ने उधमपुर को पीएमजीएसवाई में नंबर एक बनाया : पठानिया

विज्ञापन
मजालता। सुंडला और महालंगा से चौगान तारकोल बिछाने के कार्य का उद्घाटन करते विधायक पठानिया।
विज्ञापन
- विधायक ने सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में उधमपुर पूर्वी के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने सुंडला से हाई स्कूल सुंडला व महालंगा से चौगान और सेहल-कौरी-बेर सड़कों सहित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत आती सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया।
उन्होंने कहा कि लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़कें विकास के साथ ग्रामीण कनेक्टिविटी में परिवर्तनकारी कदम होगा। पठानिया कहा कि वह उधमपुर को भारत में सड़क संपर्क का एक मॉडल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक के रूप में उन्होंने पिछले कार्यकाल के दौरान रामनगर के उन्नत सड़क नेटवर्क पर काम किया। पीएमजीएसवाई के तहत रिकॉर्ड संख्या में सड़क निर्माण को देश भर में सड़क संपर्क में उधमपुर को शीर्ष स्थान मिला है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में हम अपने सपने को हकीकत में बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये सड़कें सिर्फ यात्रा के लिए नहीं हैं बल्कि जीवन को बदलने, लोगों को जोड़ने और हमारे गांवों की वास्तविक क्षमता को उजागर करने के लिए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक उत्थान के लिए थ्याल से चौंतरा माता रोड और मजालता मोड़ से गंभीर नाला पुल सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का आह्वान किया। उधमपुर जिले में पीएमजीएसवाई के तहत 500 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इस पहल से पहाड़ी इलाकों में गतिशीलता और पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस दौरान स्थानीय नेता मोहिंदर शर्मा और मोहन लाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें