फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला किश्तवाड़ के माड़वाह इलाके में मारीबल के पास एक सूमो के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


सभी को अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक सूमो (जेके17-0164) मारवाह-माटीग्वारन रोड से गुजर रही थी।

जब गाड़ी मारीबलां के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार फाता बेगम निवासी डौंडू मड़वाह की मौके पर ही मौत हो गई।


इसके अलावा उसमें सवार सतारवगां निवासी अब्दुल आहद, युरदू निवासी मो. अमीन, पीठगाम निवासी मंजूर अहमद, अस्तानगाम निवासी मुबीना, कदरना निवासी फारूक अहमद और छात्रू निवासी मसूद अहमद सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने वाड़वान से एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की। बताया जाता है कि सभी घायलों को फिलहाल खाई से निकाल कर अनंतनाग के लारनू प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की अभी जानकारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें