उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर तिरछी गंडाला इलाके में मंगलवार देर रात को घर के नजदीक ही महिला का शव बरामद हुआ। जब पुलिस को इसका पता चला तो शव को कब्जे में ले लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार बबली देवी निवासी तिरछी गंडाला अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और कुछ दूरी पर जाकर उसको अचेत अवस्था में पड़ा देखा। तुरंत वाहन की व्यवस्था कर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के दौरान मृत लाया घोषित कर दिया। जब पुलिस को इसका पता चला तो शव कब्जे में लेकर शवगृह पहुंचाया। बुधवार सुबह परिवार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिवार के हवाले कर दिया गया।