फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चपेट में आने से महिला श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। भवन में मां वैष्णो देवी के दर्शन को आई राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान संदूर देवी (37) पत्नी चतुरा राम निवासी वार्ड 11, बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार बाद दोपहर मां वैष्णो देवी भवन पर मार्केट के पास श्राइन बोर्ड के टाटा मोबाइल लोड कैरियर वाहन (जेके 20 ए-9916) को मोड़ते समय लोहे के जंगलों से टकरा गया। इस दौरान वाहन की चपेट में आने से श्रद्धालु महिला घायल हो गई। उसे तुरंत भवन स्थित डिस्पेंसरी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल कटड़ा के शवदाह गृह भेज दिया है। वहीं, वाहन चालक अजय कुमार को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें