फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का कपिल बना विजेता

विज्ञापन
रथ मेला के अवसर पर हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
थियाल चौगान कमेटी की ओर से थियाल चौगान मैदान पर आयोजित वार्षिक दंगल का विजेता उत्तर प्रदेश का पहलवान कपिल रहा। दंगल कमेटी के प्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दंगल में रामनगर के विधायक आरएस पठानिया मुख्य अतिथि थे जबकि एसीअर उधमपुर सुभाष डोगरा और जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के शिव कुमार शर्मा विशेष मेहमान थे।
विज्ञापन


दंगर में जम्मू, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। बड़ी माली का मुकाबला उत्तर प्रदेश के पहलवान कपिल और दिल्ली के पहलवान प्रवीण भोला के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश के पहलवान कपिल ने दिल्ली के पहलवान प्रवीण को हराकर थियाल चौगान केसरी दंगल का खिताब अपने नाम किया।

विजेता व उप विजेता पहलवान को दंगल की 51 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि थियाल चौगान दंगल उधमपुर जिले का प्रमुख दंगल हैं। इस मौके पर जेएंडके कारपोरेटिव बैंक के चेयरमैन नंद किशोर  आदि मौजूद थे। मजालाता थाना प्रभारी आशिक बुखारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें