फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के पुत्र सुनाक को मिलेगी छात्रवृत्ति

Tue, 09 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर जोन की दसवीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले शहीद गोपाल के पुत्र सुनाक सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ. जतिंद्र सिंह ने स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का भी एलान किया। इस संबंध में सांसद ने डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी को निर्देश भी जारी कर दिए। बता दें कि पंचैरी के गलियोत निवासी शहीद विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्य गोपाल सिंह के बेटे सुनाक सिंह को मां ने काफी मुश्किल से बेटे को पढ़ाया। उसका हौसला बढ़ाया।

जिसके कारण सुनाक ने अपना, अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उसकी प्रतिभा का हर तरफ सम्मान हो रहा है। इस सिलसिले में सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जतिंद्र ने सुनाक को बेहतर शिक्षा, उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति देने का एलान भी किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसे बीमा योजना में शामिल करने को भी कहा है। उन्होंने डीसी को परिवार की सभी जरूरतों को उनके कार्यालय में सौंपने के लिए कहा है ताकि सुनाक निर्विघ्न पढ़ाई कर सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें