फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो बच्चों संग बीवी गहने लेकर घर से गायब, पति ने दर्ज करवाई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। तहसील रामनगर की पंचायत धनबालत गांव प्याला वार्ड नंबर सात की रहने वाली एक महिला अपनी 16 वर्ष की लड़की तथा 10 वर्ष के लड़के के साथ घर से लापता हो गई। महिला के पति काकू राम ने तीनों की गुमशुदगी की शिकायत रामनगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।
काकू राम ने बताया कि विगत सोमवार सुबह छह बजे वह दिहाड़ी लगाने रामनगर किसी के घर पर लेंटर डालने गया था। रात सात बजे जब घर पहुंचा तो पत्नी और लड़का-लड़की नहीं मिले। घर पर सिर्फ उसका 13 वर्षीय लड़का और 11 वर्ष की लड़की ही थी। दोनों बच्चों ने उसे बताया कि मां हमें बताकर गई है कि वह बाजार में कपड़े खरीदने जा रही है। लेकिन देर रात तक तीनों वापस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काकू राम ने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ बैंक खाते की कॉपी और गहने भी ले गई। उसने पुलिस से पत्नी व दोनों बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें