फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क ट्रक खराब होने से घंटों थमे पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। एसडीएम कार्यालय चिनैनी के निकट सड़क के बीचाेंबीच एक ट्रक सड़क के खराब होने से से घंटों यातायात बंद रहा है। इस कारण लंबा जाम लगने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बाद में सड़क किनारे लगे वाहनों को हटा कर जाम की समस्या को दूर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर बाद ढाई बजे चिनैनी से दोमेल की ओर जा रहा था कि ट्रक एसडीएम कार्यालय के पास सड़के बीचोंबीच खराब हो गया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक के काफी देर तक ठीक नहीं होने पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ। ट्रक खराब होने के कारण कई यात्री वाहन बस स्टैंड के बजाए पुलिस स्टेशन के निकट से ही चल रहे थे। जाम लगने से आम जनता सहित चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे लगे वाहनों को हटाने सहित भारी वाहनों की इंट्री शाम छह बजे के बाद ही कस्बे से करने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें