उधमपुर। यूबी रेनडोनियर साइक्लिंग ग्रुप ने अपना 200 किलोमीटर लंबा लंबी दूरी का साइक्लिंग अभियान मंगलवार को पूरा किया। जिला प्रशासन के सहयोग से फिट इंडिया का संदेश लेकर रवाना हुए 13 साइक्लिस्टों ने निर्धारित समय में 200 किलोमीटर की दूरी को तय किया।
जोश-ए-मॉनसून थीम से यूबी रेंडोनर्स का यह अभियान पहले 11 अगस्त को होना प्रस्तावित था। मगर राज्य के खराब हालात और इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से आयोजन की तारीख को आगे बढ़ा कर 1 सितंबर किया गया।
रविवार तड़के शुरु होने वाले इस अभियान पर जाने वाले साइक्लिस्टों को डीसी डा. पियूष सिंघला ने शनिवार शाम साढ़े चार बजे उधमपुर से झंडी दिखाकर रवाना करने की औपचारिकता निभाई थी। अभियान के पंजीकरण करने वाले 14 राइडर्स में से 13 ने अभियान में हिस्सा लेकर उसे सफलता पूर्वक पूरा किया। इस अभियान में जेके रेंडोनियर्स के विशाल खजूरिया, सुक्रीत गुप्ता, सुधीर आनंद, हरप्यास सिंह, सुनील चौधरी, तेजबीर सिंह बाली ने यूबी रेंडोनियर्स का सहयोग किया। रविवार को साढ़े छह बजे एमएम स्टेडियम में संपन्न हुए अभियान के बाद उधमपुर पहुंचे सभी साइक्लिस्ट का मंगलवार शाम पांच बजे डीसी डॉ. पीयूष सिंगला ने स्वागत किया। उन्होंने सभी साइक्लिस्टों के साथ उनके अनुभवों को साझा किया।
---
अभियान को पूरा करने में किसने कितना समय लिया
एसआर अनिल शर्मा 10.30 घंटे, प्रदीप शर्मा 10.39 घंटे, एसआर मिनीष गुलाटी 10.44 घंटे, राहुल अत्री 10.55 घंटे, रोहित गुप्ता 11.28 घंटे, श्रेयस महाजन 11.28 घंटे, एसआर राजन मल्होत्रा 11.39 घंटे, संतोष 11.39 घंटे, जितेंद्र सिंह बोहरा 11.39 घंटे, तानिष्क गुप्ता 13.00 घंटे, अभय सिंह 13.01 घंटे, रफत 13.1 घंटे, अभिमन्यु 13.1 घंटे।