फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागा के दिन आज खुलेगा देविकानगरी का बाजार

विज्ञापन
उधमपुर: रविवार को पूरी तरह उधमपुर शहर की दुकाने रही बंद. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सप्ताहांत पाबंदियों के चलते रविवार को देविकानगरी के बाजार में सुबह से शाम तक दुकानें बंद रहीं। इस दौरान केवल दूध, दवाई, फल-सब्जियों की दुकानों के साथ ढाबे खुले रहे। इस बार पुलिस ने ज्यादा सख्ती नहीं की। सोमवार को बाजार खुला रहेगा।
विज्ञापन

इस बार सप्ताहांत पाबंदियों को लेकर उधमपुर में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया। शनिवार को बाजार खुला रहा, लेकिन रविवार को व्यापार मंडल व चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से बाजार पूरी तरह बंद रखा गया। दुकानदारों ने भी इस बार किसी तरह का विरोध प्रकट नहीं किया। इसी के चलते रविवार को बाजार में केवल दूध, दवाई, फल व सब्जी की दुकानों के साथ ढाबों को खोला गया।
देविकानगरी के बाजार में सुबह से ही सन्नाटा पसर गया था। बाजार में हर तरफ केवल पुलिस कर्मी, सीआरपीएफ और प्रशासनिक अधिकारी ही नजर आ रहे थे। पुलिस ने इंदिरा चौक, सलाथिया चौक, सुभाष चौक, वीनस चौक, सैला तालाब चौक व अन्य कई स्थानों पर नाके लगाए गए थे। लेकिन, इस केवल बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों से ही पूछताछ की जा रही थी। कई लोगों के चालान भी काटे गए। वहीं, सोमवार को नागा के दिन बाजार खुला रहेगा। व्यापारी व दुकानदार प्रतिदिन की तरह काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें