पौनी। ब्लॉक के कोठियां पंचायत के सुदीन में पहाड़ी खिसकने से 15 मकानों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण अपने कच्चे मकानों को छोड़कर टैंट लगाकर रह रहे हैं। मो. शरीफ, जाहिद हुसैन, मो. सदीक के अनुसार जमीन खिसकने से तहसील प्रशासन ने पीड़ित 12 परिवारों को राहत सामग्री और सिर ढकने के लिए तिरपाल दिए गए थे। अब स्थिति और खराब हो चुकी है। पूरी पहाड़ी में दरारें आने से मकानों को नुकसान हुआ है। कई लोगों के पास तिरपाल तक भी नहीं हैं। स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया कि पहाड़ी का कुछ दिन पहले निरीक्षण किया था। तब तीन मकानों को नुकसान हुआ था। इसके बाद लोगों को खाने-पीने का सामान और तिरपाल की सुविधा मुहैया करवाई गई। कुछ सामाजिक संस्थाएं भी मदद पहुंचा रही हैं। हम एक बार फिर घटनास्थल पर जाकर देखेंगे कि कितना नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जाएगा। संवाद