रियासी। श्री बिड्डा बाबाजी के मंदिर में जारी श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सूरज कौशल शास्त्री ने किया। उन्होंने बताया कि नटखट व शरारती होने के बावजूद कृष्ण सभी के प्रिय थे। जिस घर से भी वह माखन चुराते उसकी शिकायत मां को मिलती। गोपियों में भी कृष्ण को देखने की ललक रहती थी। उसकी एक झलक पाने को तरसती थीं। शास्त्री ने बताया कि जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तो स्वयं भगवान शिव ने आकर उनके मुख के दर्शन किए थे। कथा के दौरान भगवान कृष्ण व सुदामा की गहरी दोस्ती के किस्से भी सुनाए। वीरवार को कथा का समापन होगा और प्रसाद बांटा जाएगा। संवाद