फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गर्मी से बेहाल रहे लोग, आज हो सकती है बारिश

विज्ञापन
उधमपुर में शाम को धूप आने के बाद नजारा। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। दिनभर तेज धूप निकले रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी का असर रहा। इसके चलते दिनभर लोगों को तेज धूप की भीषण गर्मी से दोचार होना पड़ा। सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई तथा आसमान से सूर्यदेव ने दिनभर लोगों को अपनी तेज गर्मी से परेशानी में डाले रखा। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्य की गर्मी का असर भी अधिक बढ़ने लगा तथा लोग गर्मी से बचाव का उपाय करते नजर आए। घरों के अंदर भी उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। दिनभर मौसम के साफ रहने से बाजारों में भी लोग गर्मी के कारण पसीने से तरबतर नजर आए। शाम को सूर्य ढलने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पाई। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद तापमान में कटौती महसूस की जा रही थी जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल रही थी। रविवार व सोमवार को मौसम के एकदम साफ रहने से एकबार फिर से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें