कटड़ा में बारिश रुकने के बाद भवन की और प्रस्थान करते यात्री।
- फोटो : KATRA
कटड़ा। माता वैष्णो देवी की यात्रा सुचारु रुप से चल रही है। इन दिनों त्रिकुटा पर्वत पर धुंध व बादल छाए रहने से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हो रही है। इसके चलते आनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को हुई बारिश होने से यात्रियों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर के समय धूप छाए रहने से भवन और भैरव घाटी पहुंचे भक्तों को राहत मिली।
कस्बे में बारिश होने के कारण स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले भक्तों को राहत मिली। देशभर से दर्शनों के लिए आने वाले भक्त उमस से परेशान हो रहे थे। भवन की ओर जाने के दौरान उन्हें परेशानी हो रही थी। सुबह बारिश होने के कारण उन्हें राहत मिली। त्रिकुटा पर्वत और भवन के आसपास बारिश के साथ धुंध छाए रहने से लंबे समय से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हो रही है। अक्सर बरसात के मौसम इस प्रकार की समस्या हर साल आती है। इससे आनलाइन बुकिंग करवाने वालों को परेशानी होती है। अर्द्धकुवारी से भवन तक हिमकोटी मार्ग पर बैटरी कार सेवा बहाल होने से लोगों को राहत है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 26 हजार भक्तों ने माता के दर्शन किए। रविवार को शाम छह बजे तक 14 हजार भक्त भवन की ओर प्रवेश कर चुके थे।