फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरे खंभे, कई गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
उधमपुर में गिरा बिजली का ढांचा। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। तेज बारिश के दौरान चक रकवाल रेलवे स्टेशन के नजदीक नड्डल नाले का जलस्तर बढ़ने से नाले के किनारे पर 33केवी लाइन के लिए लगाए गए करीब पांच खंभे क्षतिग्रस्त होकर नाले के अंदर जा गिरे। खंभों के गिरने के बाद कई ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई है। इसके अलावा ग्रामीणों का जनजीवन भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब तेज बारिश शुरू हुई तो देखते ही देखते नड्डल नाले का जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नाले के किनारे भूमि का कटाव होने लगा। भूमि कटाव के चलते ही एक एक कर करीब पांच 33 केवी लाइन के खंभे नाले के अंदर जा गिरे। खंभों के गिरते ही चक व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने के बाद 33केवी लाइन को बंद कर दिया गया। बिजली बंद होने के बाद दिन भर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाले का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों के लिए दूसरी तरफ जाना भी मुश्किल हो गया, क्योंकि हर रोज इस नाले को पार कर दूसरी तरफ जाते थे। कई हिस्सों में आज तक नाले को पार करने के लिए पुल का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें