फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने पर बंद हुए कई लिंक मार्ग, यातायात बुरी तरह प्रभावित

विज्ञापन
उधमपुर के घोरडी इलाके में फंसी बस। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। बारिश ने जिले के ग्रामीण इलाकों में वाहनों के पहिए थाम दिए हैं। बारिश के दौरान पस्सियां गिरने पर विभिन्न ग्रामीण इलाकों की तरफ जाने वाले लिंक मार्ग घंटों तक बंद रहे। पस्सियां हटाकर मार्ग खुलने के बाद भी वाहनों की आवाजाही दिन भर प्रभावित रही। मार्ग के कीचड़ में तब्दील होने पर कई यात्री वाहन बीच में फंस गए। शुक्रवार रात से जारी बारिश के दौरान लिंक मार्गों पर पस्सियां गिरना शुरू हो गई। सुबह लोगों को सूचना मिली की पस्सी गिरने पर उधमपुर-घोरडी, उधमपुर-रामनगर, पंचैरी, मोंगरी की तरफ जाने वाले मार्ग बंद हो चुके हैं। तेज बारिश होने के कारण लिंक मार्गों को खोलने में कामयाबी नहीं मिल सकी। लेकिन बारिश बंद होने के कारण मार्गों को खोलने का काम शुरू कर दिया। पंचैरी, मोंगरी की तरफ जाने वाले मार्ग खोल तो दिए गए, लेकिन मार्गों पर कीचड़ इतना ज्यादा जमा हो गया था कि जब यात्री वाहन पहुंचे तो बीच में ही फंस गए। कड़ी मशक्कत करने के बाद मार्ग खोले गए और वाहनों को आगे की तरफ रवाना किया जा सका। मार्गों की हालत खराब होने केे कारण बस अड्डा से भी बहुत कम यात्री वाहन रवाना हो सके। बस अड्डा से यात्री वाहन कम चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें