फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक हुई बारिश से शहर में कई जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर में वीरवार दोपहर को एक घंटे तक हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है वहीं, शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

वीरवार को दिन की शुरूआत साफ मौसम से हुई। दिन बढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से उमस का असर दिखने लगा। लोग उमस के कारण पसीने से बेहाल नजर आए। लेकिन दोपहर को एक बजे मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छा गए। कुछ समय बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक शहर व आसपास के इलाकों में हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आई है। शाम तक मौसम काफी सुहावना रहा है। उमस से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि बारिश के चलते नगर के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें