फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हुए लोग

विज्ञापन
रामनगर। नोजी बावली से पानी भरते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
रामनगर। पिछले दो दिनों से लगातार पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारी मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल के चलते प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया। लोगों को भी पानी की समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सरकार से गुहार लगाई पीएचई के अस्थाई कर्मियों की जा जायज मांगों को पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को पानी से संबंधित जो समस्या पेश आ रही है वह दूर हो सके। लोगों ने कहा कि हड़ताल के कारण रामनगर कस्बा तथा ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग हैंडपंपों, कुएं, बावलियों का रुख कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहीं लोग सुबह-शाम प्राकृतिक स्रोतों पर जाकर पानी ढोने पर मजबूर हैं। कई घंटे इंतजार करने के बाद पानी मिल रहा है ।
स्थानीय निवासी पवन देव सिंह, एडवोकेट अनूप सिंह, कपिल खारका, राजेश गुप्ता अन्य लोगों ने कहा कि अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो स्थायी कर्मचारियों को जल आपूर्ति की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पीएचसी विभाग द्वारा कस्बे के हर एक वार्ड में विभाग को अपना पानी का टैंक भेजना चाहिए लेकिन विभाग ऐसा नहीं कर रहा है लोगों ने पीएचई विभाग से मांग की जब तक अस्थाई कर्मचारी हड़ताल समाप्त नहीं कर ले तब तक विभाग पानी का टैंक भेज कर लोगों की समस्या दूर करें ऐसा नहीं लोग भी पानी के लिए सड़कों पर उतर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें