फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ढाई महीने से पानी की सप्लाई ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर तहसील की पंचायत लाड़ का मामला, आम जनजीवन हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामनगर तहसील के अंतर्गत आने वाली पंचायत लाड़ में पिछले ढाई महीने से पीने के पानी की सप्लाई ठप है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी रतन लाल और राम भारद्वाज ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच पानी न आने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को पीने और दैनिक उपयोग के पानी के लिए 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलकर नदी-नालों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी संकट से उत्पन्न प्रमुख समस्याएं
गांव के सरकारी स्कूलों में भी पीने के पानी की व्यवस्था ठप हो गई है। घरों में खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने और मवेशियों को पिलाने के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को शिकायत करने पर बहाना बनाया जाता है कि मुख्य नाले में पानी कम है, जबकि ग्रामीणों ने स्वयं निरीक्षण कर पाया कि नाले में पानी की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

उच्च अधिकारी खुद मौके का मुआयना करें
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह संकट पानी की कमी से नहीं, बल्कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पैदा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि उच्च अधिकारी खुद मौके का मुआयना करें और लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी इस गंभीर समस्या का तुरंत समाधान करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें