फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में जलशक्ति विभाग दे रहा बिना फिल्टर किए पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में जलशक्ति विभाग लोगों के घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति में नाकाम साबित हो रहा है। इसे पूरा करने के लिए नदी नालों से पानी को लिफ्ट करने के लिए फोर्स ग्रैविटी का सहारा लिया जाता है। लेकिन विभाग का फिल्टर प्लांट खराब होने की वजह से इस पानी को बिना फिल्टर किए ही लोगों के घरों में पहुंचाया जा रहा है। जिसकी वजह से लोग दूषित पानी को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक जलशक्ति विभाग की ओर से रामनगर के वार्ड नंबर 8 में पानी को लिफ्ट करने के लिए जीरो स्टेशन बनाया गया है, जो बीते कई सालों बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में रामनगर में पानी की सप्लाई को ग्रैविटी के सहारा ही चलाया जा रहा है, जबकि बरसात का मौसम होने के कारण ग्रैविटी के जरिए गंदा पानी आ रहा है। जिसे साफ करने के लिए जरूरी फिल्टर प्लांट पहले से ही बंद पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से लाखों रुपये के प्रोजेक्ट बनाकर रखे गए हैं लेकिन वह सारे मौजूदा समय में व्यर्थ नजर आ रहें हैं। लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहें हैं। इसलिए विभाग को चाहिए कि रामनगर में खराब पडे़ फिल्टर प्लांट को ठीक करवाया जाए और जीरो स्टेशन से भी पानी को लिफ्ट किया जाए, ताकि रामनगर में प्रभावित हो रही पानी की साफ सप्लाई को सुचारू बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें