जिला कोर्ट परिसर में वॉटर कूलर का उद्घाटन करते हुए जज व बार एसोसिएशन के सदस्य।
उधमपुर। जिला कोर्ट परिसर में गर्मी के मौसम में आम आदमी को राहत मुहैया कराने के उद्देश्य से शीतल व स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन बार एसोसिएशन के सदस्यों की मौजूदगी में जिला प्रिंसिपल एवं सेशन जज बीएस बाऊ ने मंगलवार को किया।
पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया ने बताया कि स्थानीय निवासी स्वर्गीय राज कुमार रैना की याद में उनके परिवार के सदस्यों की ओर से यह वाटर कूलर लगाया गया है। इसका उद्देश्य हर रोज सैकड़ों की संख्या में न्याय या फिर अन्य सरकारी कामकाज के लिए कोर्ट परिसर में आने वाले आम आदमी को राहत प्रदान करना है। खासकर मौजूदा समय में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर यह पहल की गई है। इससे लोगों को पीने के लिए हर समय स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध हो पाएगा। संवाद