चिनैनी। कस्बे में कूड़ा प्रबंधन के लिए मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) बनाने की योजना तैयार है लेकिन जगह फाइनल नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि कुछ समय पहले एक जगह को केंद्र बनाने के लिए चुन लिया गया था। वहां एप्रोच रोड की सुविधा नहीं होने से फैसला बदलना पड़ा। अब फिर नगर पालिका की ओर से जगह तलाशी जा रही है ताकि गंदगी पहुंचाने का साधन मिल सके।
नगर पालिका के मुताबिक कस्बे को गंदगी मुक्त बनाने के लिए करीब 80 लाख की लागत से मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा जहां एक और गीला तो दूसरी ओर सूखे कचरे की प्रोसेसिंग की जाएगी। सेंटर्स पर रोजाना कई टन कूड़़ा निपटाया जाएगा। गीले कचरे को सुखाकर खाद में बदला जाएगा। ईओ नितिन गुप्ता के अनुसार टेंडर लगाए गए हैं। एक जगह देखी थी लेकिन एप्रोच रोड न होने की वजह से चयन नहीं हो सका। उम्मीद है कि जल्द नई जगह का चयन कर लिया जाएगा और पांच कनाल एरिया में केंद्र बनाया जाएगा।