फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य शुरू नहीं होने पर वार्ड छह के पार्षद नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जनरल हाउस की बैठकों में आदेश जारी होने के बाद भी विकास कार्य शुरू नहीं होने से नाराज वार्ड छह के पार्षद विक्रम सलाथिया ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित जनरल हाउस की बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक छोड़ने से पहले उन्होंने नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसको लेकर प्रदर्शन करने पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

बैठक का बहिष्कार कर विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि 2019 में नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने निर्णय लिया था कि सलाथिया चौक से मेटाडोर स्टैंड को नए बस अड्डे पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए आदेश भी जारी हुआ, लेकिन डीसी की ओर से नए बस अड्डे से रामनगर रूट की बसेें चलाने का आदेश जारी कर दिया। बाद में यह योजना विफल हो गई। 2020 में एक बार फिर से सलाथिया चौक से मेटाडोर स्टैंड को नए बस अड्डे पर ले जाने का आदेश जारी हुआ, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। 2021 में फिर से सभी पार्षदों ने प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कहा गया कि मेटाडोर स्टैंड को नए बस स्टैंड पर स्थानांतरित किया जाए, लेकिन स्थिति जस के तस रही। आज भी मेटाडोर सलाथिया चौक पर चल रहा है, जिस कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने नगर परिषद चेयरमैन से कई बार आईडीएमटी, 14 एफसी की बैलेंस शीट मांगी है, लेकिन आज तक यह उपलब्ध नहीं करवाई गई है। 2021 में डायरेक्टर लोकल बाडी ने कई बार उधमपुर का दौरा किया, लेकिन एक बार भी पार्षदों से नहीं मिले हैं। अधिकारियों के साथ दौरा कर वापस लौट जाते हैं। मीट मार्केट को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का कई बार प्रस्ताव पारित किया गया है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है। नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर कोई जवाबदेही नहीं है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं और आज मजबूरी में बैठक का बहिष्कार कर विरोध करना पड़ रहा है। जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में इसको लेकर प्रदर्शन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें