-जिला प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रांगन में स्वीप के तहत कराया जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रांगन में स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सौ फीसदी मतदान के लिए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को वोट का महत्व बताया गया।
जिला पंचायत अधिकारी एवं स्वीप की नोडल अधिकारी प्रीति शर्मा ने बताया कि जिले में सौ फीसदी मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। स्वीप के तहत श्रंखलाबद्ध तरीके से जिलाभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय के निर्देशन में कराए जा रहे हैं। आज के कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौजूद मतदान सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई है। साथ ही मतदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया है। सभी से अपील की गई है कि सभी मदतान जरूरी करें, क्योंकि यह लोकतंत्र का सबसे अहम हिस्सा है और लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता और वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रधान महादीप सिंह भी मौजूद थे।