फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वालीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खनेड़ टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बसंतगढ़ तहसील के दूरदराज खनेड़ गांव में वाॅलीबाल टूर्नामेंट का शुक्रवार को आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में खनेड़ टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन

यूथ क्लब खनेड़ के सदस्यों और आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। युवाओं को अपने भीतर प्रतिभा का प्रर्दशन करने और आगे ले जाने के लिए आकर्षित किया। टूर्नामेंट में युवाओं ने न केवल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि युवाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए एक मंच उपलब्ध करवाने का भी काम किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में युवा वर्ग को नशा मुक्त बनाने और खेल प्रतियोगिता की तरफ ज्यादा महत्व देने पर जोर दिया गया। खनेड़ के दूरदराज गांवों के युवा वर्ग को मादक द्रव्यों के सेवन से दूर रखने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन अहम भूमिका निभाने का काम करती है। यह युवाओं के बीच स्वस्थ और नशीले पदार्थ मुक्त जीवन शैली विकसित करने में खेल की शक्ति का प्रमाण है। इस मौके पर राकेश कुमार, पवन रस्साल सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें