फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाखड़ी क्लब ने जीता मुकाबला, सुंडला स्पोर्ट्स क्लब बना उपविजेता

Mon, 13 Jan 2025 12:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
मजालता मिनी स्टेडियम सुंडला में फाइनल मुकाबले खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
राइजिंग स्टार वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर पंचायत नक्की, चौथे पर बीबीपी मनवाल ने बनाई जगह
मजालता। मिनी स्टेडियम सुंडला, ब्लॉक खुन तहसील मजालता में चार दिवसीय बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में लाखड़ी वॉलीबाल क्लब ने खिताब अपने नाम किया तो वही सूंडला स्पोर्ट्स क्लब उपविजेता रहा।
वहीं, तीसरे स्थान पर पंचायत नक्की तो चौथे पर बीबीपी मनवाल ने अपनी जगह बनाई। बैडमिंटन के पुरुष एकल में अंडर 13 में देवेश कुमार , अंडर 17 में आदित्य और अंडर 35 में अक्षय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो शाश्वत, मोहित और रोहित सलारिया दूसरे स्थान पर रहे। महिला युगल में मान्यता और नामया विजेता रहीं।
इसी प्रकार पुरुष युगल के अंडर 13 में अभिनंदन और सुशांत, अंडर 17 में मोहित और आकर्षित, अंडर 35 में अक्षय और रोहित दूबे की जोड़ी प्रथम रही। प्रतियोगिता का आयोजन सुंडला स्पोर्ट्स क्लब की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता किए सम्मानित
समारोह के मुख्य अतिथि उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह पठानिया और बिलावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश शर्मा ने सभी विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी, पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता सुंडला स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान रमन खजूरिया के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें