एसड़ीएम व तहसीलदार दुकानदार को चेतावनी देते हुए व 6 नंवर फोटो सफाई कर्मी से वात करते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को एसडीएम अभिषेक शर्मा ने मुख्य बाजार का औचक दौरा कर सफाई सहित अतिक्रमण का जायजा लिया। जिसमें उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि हद में रहकर दुकानों का सामान बाहर रखें, नहीं तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों का सामान अंदर ही लगाएं, ताकि देशभर से दर्शनों को आने वाले यात्रियों को बाजार में किसी किस्म की दिक्कत न आए। इससे व्यापार में भी वृद्धि होगी। अगर दुकान का सामान बाहर रखा हुआ पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा, और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार अनिल चाड़क, आदि मौजूद रहे। संवाद