विश्वकर्मा जयंती पर उधमपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक बलबंत सिंह मनकोटिया
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। विश्वकर्मा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि इतिहास के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को देव शिल्पी यानी देवताओं के वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है। उन्हें त्रिलोका या त्रिपक्षीय युग का निर्माता भी माना जाता है। इंजीनियर, आर्किटेक्ट, चित्रकार, मैकेनिक, वेल्डिंग दुकान वाले और कारखानों में इस त्योहार को मुख्य तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने सरकारी अवकाश घोषित करने की भी मांग की। मौके पर पार्षद समनीक भसीन, पार्षद दर्शन कुमार, विजय कुमार और सभा के प्रधान उपस्थित रहे। संवाद