फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कार्रवाई के बावजूद नहीं सुधरे यात्री वाहन चालक, निर्धारित समय सीमा का हो रहा उल्लंघन

विज्ञापन
शहर में धार रोड से गुजरती मेटाडोर और पीछे अन्य वाहनों का लगा जाम
विज्ञापन
- निर्धारित दायरे में रेंग-रेंग कर चलाए जा रहे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में रेंग-रेंग कर यात्री वाहन चलने से जाम की समस्या से शहरवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। आए दिन शहर के धार रोड और दोमेल इलाके में पुराने राजमार्ग पर शहरवासियों को जाम की समस्या से दोचार होना पड़ रहा है।
प्रशासन की तरफ से इस समस्या को दूर करने के लिए शहर के बस अड्डों से निकलने के बाद यात्री वाहन को शहर की सीमा से बाहर निकलने के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन बार-बार समझाने के बाद यात्री वाहन चालक इसका ठीक से पालन नहीं कर रहे हैं। बस अड्डा से निकलने के बाद यह यात्री वाहन सवारियों की तलाश में धार रोड़ और पुराने राजमार्ग पर रेंग-रेंग कर चलाए जाते हैं।
विज्ञापन

इससे इनके पीछे चल रहें वाहनों को आगे निकलने के लिए स्थान नहीं मिलता और फिर सड़क पर जाम लग जाता है। इससे आम शहरवासियों के साथ यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है। करीब दो साल पहले लागू इस आदेश का कुछ समय तक ठीक तरीके से पालन होता रहा लेकिन बाद में चालक अपने पुराने ढर्रे पर आ गए।
मोहन लाल, नीरज वर्मा, सुदेश शर्मा, विक्रम सिंह, परमजीत सिंह व अन्य शहरवासियों का कहना था कि अगर इस आदेश का ठीक तरीके से पालन होता है तो इससे काफी हद तक शहर में जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। क्योंकि धार रोड और पुराने राजमार्ग पर जाम लगने का सबसे बड़ा कारण ही यात्री वाहनों की धीमी गति है।
यह सवारियों की तलाश में इतनी धीमी गति से चलते हैं कि पीछे इनके लंबा जाम लग जाता है। यह समस्या दिनभर में कई बार शहरवासियों को परेशान करती है। अभी कुछ दिन पहले परिवहन विभाग की तरफ से इसको लेकर कार्रवाई की गई है लेकिन इसके बावजूद चालकों की चाल में कोई खास सुधार नहीं आया है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि आदेश को पूरी तरीके से लागू किया जाए।
विज्ञापन


लगभग दो साल पहले इस आदेश को लागू किया गया था। बीच में किन्ही कारणों से इसपर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। लेकिन अब फिर से इसको पूरी तरीके से लागू करवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए जांच टीमों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। अभी कुछ वाहनों पर कार्रवाई भी की गई है और यह सिलसिला अब आगे भी जारी रहेगा, जल्द व्यवस्था में सुधार नजर आएगा।
-रोमेश समोत्रा, एआरटीओ उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें