फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 16 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और लापरवाह ड्राइवरों पर नकेल कसने के लिए मोटर वाहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले 16 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। यह सख्त कदम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तस्लीम वानी के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है। जिन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं उनमें मुशर्रफ अहमद, अख्तर हुसैन, जरनैल सिंह, एजाज हुसैन, मोहम्मद इमरान, मुदस्सिर अहमद, जाहिद हुसैन, मुजम्मिल हुसैन शाह, दानिश अहमद, राजिंदर कुमार, खालिद हुसैन, नदीम राजा, साकिब अहमद मीर, नासिर हुसैन, रिंकू कुमार और मोहम्मद मिर्जा शामिल हैं। विभाग के अनुसार इन चालकों पर घातक दुर्घटनाएं करने, ओवरलोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, और हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने जैसे गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें