फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सूरनी गांव में यात्री वाहनों की कमी से ग्रामीण परेशान

Mon, 24 Feb 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे गांव के लिए मात्र एक ही वाहन, घंटों करना पड़ता है इंतजार
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर के सूरनी गांव में यात्री वाहनों की कमी से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव के लिए मात्र एक ही वाहन संचालित हो रहा है, जिससे यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
गांववासियों कुलदीप कुमार, सुनीता देवी, कृष्ण चंद, राज कुमार, मंटू, अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से यात्री वाहनों की संख्या में भारी कमी आई है। वर्तमान में केवल एक ही मेटाडोर गांव की ओर जाती है, जिससे यात्रियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन से कई बार की गई शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान
ग्रामीणों ने कई बार रामनगर प्रशासन और संबंधित विभाग को यात्री वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। इसका सबसे अधिक प्रभाव कामकाजी लोगों और छात्रों पर पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोग देरी से अपने कार्यस्थल पर पहुंच रहे हैं, वहीं छात्र भी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

जल्दबाजी में कहीं पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे गरीब यात्रियों को मजबूरी में अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द यात्री वाहनों की संख्या नहीं बढ़ाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें