फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज के विरोध में पीडीडी पर बरसे ग्रामीण

Thu, 30 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लो वोल्टेज से परेशान निली नाला के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गर्मियों के दिनों में लो वोल्टेज के करण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निली नाला के लोग गांव में एकत्रित हुए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल वीना देवी ने बताया कि जबसे गर्मियां शुरू हुई हैं, गांव में लो वोल्टेज ने परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लो वोल्टेज से घरों में पंखे नही चल पाते।

पंखे केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। भीषण गर्मी के कारण उनके टीन की छतों वाले मकानों में रह पाना मुश्किल हो गया है। दिन के समय बच्चों को लेकर खेतों में पेड़ों की छांव में दिन गुजारने को मजबूर होना पड़ता है। रातें काटना दुश्वार हो गईं हैं।
विज्ञापन


गीता देवी ने कहा कि बिजली की लो वोल्टेज के कारण दिन में घर पर रहना मुश्किल है तो रात में बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कतें आती हैं। बिजली होने के बाद भी उनके बच्चों को दीयों की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ती है। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से बड़ी क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। लोगों ने कहा कि यदि कुछ ही दिनों में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें