फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पैच वर्क के नाम पर मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
पंचैरी जनोड़ी मार्ग पर मरम्मत कार्य को लेकर समस्या बताते ग्रामीण व मौजूद डीडीसी।
विज्ञापन
- ग्रामीणों की शिकायत पर डीडीसी पंचैरी ने भी की जांच
विज्ञापन

- विभाग से गुणवत्ता में सुधार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पंचैरी से जनोड़ी गांव तक सड़क की मरम्मत के नाम पर चल रहे पैच वर्क में शुक्रवार को लोगों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने विभाग से मामले की जांच करने और मरम्मत कार्य को बेहतर ढंग से कराने की मांग की हैै।
पंचैरी से जनोड़ी तक पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया था। जिसके बाद मौजूदा समय में सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान भी गुणवत्ता और साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा गया। जिसकी वजह से सड़क किनारे बनी नालियां बंद हो गई और सड़क की हालत भी खस्ता हो गई। जिसकी वजह से विभाग को अब मरम्मत कार्य कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार का कहना था कि मरम्मत कार्य के नाम पर भी लापरवाही बरतते हुए पैच वर्क किया जा रहा है। जहां-जहां पैच वर्क किया गया है, वहां पर निर्धारित नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी वजह से तारकोल हाथ से ही उखड़ रहा है औ जहां पर जरूरत है वहां पर तारकोल नहीं बिछाई जा रही। लोगों की शिकायतें मिलने पर जिला विकास परिषद (डीडीसी) पंचैरी जसवीर सिंह ने भी मौके का दौरा किया और जांच के बाद शिकायत जायज पाए जाने पर संबंधित विभाग से समस्या के उचित समाधान की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें