फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गर्मी पर आस्था भारी, सुबह-शाम मां के जयकारे लगाते यात्रा कर रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में धूप से बचने के लिए अपना ​सिर ढक कर जातीं महिला श्रद्धालु। 
विज्ञापन
- रविवार को 30,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सोमवार शाम छह बजे तक 23,500 यात्री दरबार के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। उत्तर भारत समेत धर्मनगरी कटड़ा भी भीषण गर्मी की चपेट में है, इसके बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। गर्मी पर आस्था भारी पड़ रही है। रविवार को एक दिन में लगभग 30,000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। वहीं, सोमवार शाम छह बजे तक करीब 23,500 श्रद्धालु दर्शन के लिए प्रस्थान कर चुके थे।
यात्रा यह आंकड़ा दर्शाता है कि झुलसा देने वाली गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि श्रद्धालु बता रहे हैं कि दोपहर के समय यात्रा करना अत्यंत कठिन हो जाता है। तेज धूप के कारण शरीर में थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है, लेकिन मां की कृपा से सब ठीक चल रहा है। यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात हैं।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी से बचाव के लिए जगह-जगह प्याऊ सहित और मार्ग पर बने छायादार शेड व प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं से लगातार अपील कर रहा है कि वे हल्के कपड़े पहनें। पानी पर्याप्त मात्रा में साथ रखें। यात्रा के दौरान अधिक आराम करें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। ऐसे में यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

कटड़ा प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है और शेल्टर प्वाइंट्स पर अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें