फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविकानगरी में रूट मैप के अनुसार चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के लिए जिला प्रशासन अब रूट मैप जारी करेगा। जिस स्थान पर देविका परियोजना का काम चलेगा, वहां पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। रूट मैप के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि उनको किस रूट पर वाहन लेकर चलना है। प्रशासन के अनुसार काम भी चले और वाहन भी दोनों काम एक साथ संभव नहीं है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शहरवासियों के लिए सरदर्द बना हुआ है। जिस सड़क व गली पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए अर्बन एनवायरमेंट डिपार्टमेंट (यूईईडी) ने खोदाई की है, उसकी कई माह तक मरम्मत नहीं की गई है।
कई बार प्रदर्शन करने के बाद भी यूईईडी ने सड़कों व गलियों की हालत को नहीं सुधारा है। इसको लेकर जिला प्रशासन के पास भी कई शिकायतें पहुंची हैं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए गए लेकिन अभी तक कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब प्रशासन ने इसको लेकर शहरवासियों पर भी सख्ती कर दी है। जिन सड़कों व गलियों पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया है, वहां पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया जा रहा है। मंगलवार को तहसीलदार ने आदेश जारी कर कोर्ट रोड और बस अड्डे की सड़क पर शाम सात से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही डीसी इंदु कंवल चिब ने मंगलवार शाम को एमएच रोड का दौरा कर वाहनों की आवाजाही को बंद करवा दिया था। मिलिट्री अस्पताल जाने वाले रोड पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद तारकोल डालने का काम किया जा रहा है, जिस कारण यह आदेश जारी किया गया। जानकारी अनुसार अब जिला प्रशासन जल्द एक रूट मैप जारी करेगा। इसके जरिए शहरवासियों को बताया जाएगा कि इस रूट पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है और इस पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया है। उनको रूट मैप के जरिए वैकल्पिक मार्ग की जानकारी दी जाएगी। इससे शहरवासियों को आवाजाही करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें