फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छह क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद, वाहन चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
जब्त की गई खैर की अबैध लकड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। पुलिस ने खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी को नाकाम करते हुए छह क्विंटल खैर की लकड़ी से लदा वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने धर्मनगरी कटड़ा में नियमित नाका चेकिंग के दौरान अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जा रहे एक वाहन को रोका। सरना इलाके में पुलिस टीम ने महिंदरा बोलेरो (जेके21बी -0008) को रोका। जांच की तो पता चला कि वाहन में छह क्विंटल खैर की लकड़ी अवैध रूप से भरी हुई थी। चालक सवेर हुसैन वन उपज के परिवहन के लिए कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा। पुलिस ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक सहित जब्त वाहन को संबंधित वन और पर्यावरण कानूनों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें