फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लेखन प्रतियोगिता में वनिशा ने मारी बाजी

Sun, 02 Mar 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी महिला कॉलेज में संस्कृत विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय महिला कॉलेज उधमपुर में आईक्यूएसी के तत्वावधान में संस्कृत विभाग की ओर से एक दिवसीय निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बीए द्वितीय और छठे सेमेस्टर की छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में हुआ। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और आधुनिक जीवन में संस्कृत की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विज्ञान, योग, आयुर्वेद और आधुनिक दिनचर्या में संस्कृत भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने भाग लिया और संस्कृत भाषा में अपने विचार प्रस्तुत किए। लेखन प्रतियोगिता में वनिशा (बीए छठा सेमेस्टर) ने पहला, सोनाली सेठ ने दूसरा और नीनू देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और लगभग 50 छात्राएं मौजूद थीं। डॉ. मोहिंदर कुमार ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें