फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वंदे भारत में केक पर मोमबत्ती जलाकर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो पर यूजर्स ने उठाए सवाल

विज्ञापन
ट्रेन में केक काट कर बच्चे का जन्मदिन मनाता परिवार।
विज्ञापन
6 जून को शुरू हुई थी ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी ने कटड़ा से श्रीनगर रवाना किया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के दूसरे दिन राकेश और नेहा जायसवाल ने अपने बेटे मोक्ष का छठवां जन्मदिन यादगार बनाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। वे अपने बेटे का बर्थडे कश्मीर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सेलिब्रेट करने पहुंचे और केक पर मोमबत्तियां जलाईं। इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने हाई स्पीड ट्रेन में आग जलाने को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताते हुए विरोध शुरू कर दिया।
जिला रियासी के अंजी खड्ड पुल पार करते समय राकेश और नेहा ने ट्रेन के अंदर मोक्ष का बर्थडे मनाया। यह वही ट्रेन है जिसे 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया गया था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में नेहा को केक पर मोमबत्तियां जलाते और पूरा परिवार जश्न मनाते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया। एक यूजर ने लिखा, ट्रेन कोई पार्टी हॉल नहीं है। हाई स्पीड ट्रेन में मोमबत्तियां जलाना न सिर्फ असुरक्षित है बल्कि सिविक सेंस की कमी भी दिखाता है।

कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या भारतीय रेल में माचिस जलाना प्रतिबंधित नहीं है। एक यूजर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, ऐसे यात्रियों को सजा मिलनी चाहिए ताकि दूसरों की जान खतरे में डालने वाले ऐसा दोबारा न करें।
विज्ञापन


कई लोगों ने पूछा कि क्या रेलवे के नियमों के अनुसार इस तरह की सेलिब्रेशन की इजाजत है? अगर ट्रेन में मोमबत्तियां जलाना मना है तो इसके लिए क्या सजा है? हालांकि अभी तक भारतीय रेलवे की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा नियमों का पालन करना कितना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें